संवाददाता अक्षय राठौर
सुसनेर नगर में रमज़ान की रौनक के बीच अरफजा मंसूरी का पहला रोजा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। छोटी सी उम्र में अरफजा मंसूरी, पिता आशिक हुसैन मंसूरी (पत्रकार), ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपना पहला रोजा रखा। सुबह सहरी के साथ रोजे की शुरुआत कर उसने दिनभर सब्र और अनुशासन का परिचय दिया। परिवार के अनुसार, अरफजा ने अपनी इच्छा से रोजा रखने का संकल्प लिया था, जिसे उसने पूरी लगन से निभाया।
शाम को अज़ान के साथ इफ्तार के समय घर में खुशी का माहौल रहा। परिजनों ने दुआ की कि अरफजा मंसूरी का पहला रोजा उसके जीवन में नेक राह और उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत बने। नगरवासियों ने भी उसे शुभकामनाएं देते हुए उसके संस्कारों की सराहना की।
read also: आज का राशिफल 2026: मेष, सिंह और धनु के लिए धन लाभ के प्रबल योग, करियर में चमकेगी किस्मत










