उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद तेज हो गया है। BJP विधायक अनिल जैन ने रहवासियों के समर्थन में सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। BJP विधायक अनिल जैन ने साफ कहा कि जनता की अनदेखी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत शहर में कई विकास कार्य चल रहे हैं, जिनमें सड़क चौड़ीकरण भी शामिल है। हालांकि इन परियोजनाओं की जद में कई पुराने मकान और दुकानें आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।
BJP विधायक अनिल जैन ने प्रशासन को दी चेतावनी
गुरुवार को पिपलिनाका, गढ़कालिका और भैरवगढ़ क्षेत्र के लगभग 400 परिवार सड़क पर उतर आए। उन्होंने BJP विधायक अनिल जैन के कार्यालय का घेराव किया और उनकी कार भी रोक ली।
स्थिति को देखते हुए BJP विधायक अनिल जैन ने तत्काल कलेक्टर और प्रदेश नेतृत्व से फोन पर बात कर लोगों की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट में संशोधन कर सड़क की चौड़ाई 24 मीटर रखी जाए, ताकि लोगों के मकान बच सकें।
जनता के साथ आंदोलन का ऐलान
BJP विधायक अनिल जैन ने कहा कि कई परिवार वर्षों से इन क्षेत्रों में रह रहे हैं और अचानक उनके घर टूटने से वे बेहद परेशान हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि प्रशासन ने जनता की बात नहीं मानी तो वे आंदोलन करेंगे और लोगों के साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव संवेदनशील नेता हैं और उन्हें उम्मीद है कि जनभावना का सम्मान किया जाएगा।
BJP विधायक अनिल जैन के इस बयान से उज्जैन की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है।
read also: रूसी तेल खरीद पर अमेरिका की 30 दिन की छूट, युद्ध के बीच भारत को मिली बड़ी राहत











