संवाददाता – अक्षय
सुसनेर नगर के लिए यह गर्व और खुशी का ऐतिहासिक क्षण है। नगर के प्रथम शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. उज्जवल पांडे ने अपनी पहचान स्थापित की है। पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता योगेश पांडे के सुपुत्र डॉ. उज्जवल पांडे ने एमबीबीएस के बाद एमडी की उपाधि प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और निरंतर लगन का परिणाम है।
कठिन परिश्रम से हासिल की बड़ी सफलता
डॉ. उज्जवल पांडे की उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे सुसनेर नगर को भी गौरवान्वित किया है। नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. उज्जवल पांडे को शुभकामनाएं दीं। सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. उज्जवल पांडे की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और नगर में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगी।
read also: T20 World Cup में बड़ा फैसला, Hazlewood बाहर, Steve Smith की एंट्री से ऑस्ट्रेलिया में नई उम्मीद









