---Advertisement---

Vastu Tips: घर में शंख और मोर पंख रखने के सही नियम जान लें, वरना रुक सकती है लक्ष्मी की कृपा

Vastu Tips: घर में शंख और मोर पंख रखने के सही नियम जान लें, वरना रुक सकती है लक्ष्मी की कृपा
---Advertisement---

हिंदू धर्म में शंख और मोर पंख को अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों में शंख और माता लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था, इसलिए शंख को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं मोर पंख को भगवान श्रीकृष्ण से जोड़ा जाता है, क्योंकि उन्हें मोर पंख अत्यंत प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शंख और मोर पंख रखने के नियम सही तरीके से अपनाए जाएं तो सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। हालांकि, इन्हें किसी भी स्थान पर रखना उचित नहीं माना गया है।

इस दिशा में रखें मोर पंख

वास्तु के अनुसार मोर पंख को घर की दक्षिण-पश्चिम या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। यदि घर में लगातार तनाव या आर्थिक परेशानी चल रही हो, तो सही दिशा में मोर पंख रखना लाभकारी माना जाता है।

पैरों के पास न रखें मोर पंख

मोर पंख को कभी भी पैरों के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है और घर में दरिद्रता या कलह बढ़ सकती है। इसलिए मोर पंख को हमेशा सम्मानजनक स्थान पर रखें।

गिफ्ट में न दें मोर पंख

वास्तु मान्यता के अनुसार मोर पंख किसी को उपहार में देना उचित नहीं माना जाता। ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर जा सकती है और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। इसलिए इसे अपने घर में ही सुरक्षित रखें।

इस दिशा में रखें शंख

वास्तु शास्त्र कहता है कि शंख को घर की पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ होता है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम दिशा भी उपयुक्त मानी गई है। सही दिशा में शंख रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन वृद्धि के योग बनते हैं।

शंख को जमीन पर न रखें

शंख को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा साफ कपड़े के ऊपर या पूजन स्थल में रखें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और देवी लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।

रोज करें शंख ध्वनि

प्रतिदिन सुबह शंख बजाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। हालांकि, शंख बजाने के बाद उसे शुद्ध करना आवश्यक है, ताकि उसकी पवित्रता बनी रहे।

read also : आज का राशिफल 17 फरवरी 2026 चंद्र के कुंभ गोचर से चमकेगा भाग्य और करियर में मिलेंगे नए अवसर

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment