शिवराज सिंह चौहान को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने केंद्र सरकार की योजनाओं की निगरानी समूह के अध्यक्ष
Government Scheme Monitoring Committee | मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की निगरानी और समीक्षा के लिए बनाए गए मॉनिटरिंग ग्रुप का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस समूह का कार्य मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर नजर रखना और उसकी स्टेटस रिपोर्ट प्रधानमंत्री को भेजना होगा।
पहली बैठक 18 अक्टूबर को आयोजित
दिल्ली में इस निगरानी समूह की पहली बैठक 18 अक्टूबर को हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के सचिवों ने भाग लिया। यह समूह अब हर महीने बैठक करेगा और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगा। Government Scheme Monitoring Committee
पहले मांडविया और गोयल संभाल चुके हैं जिम्मेदारी
इससे पहले केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और पीयूष गोयल इस समूह के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस पद की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि यह समूह मौजूदा योजनाओं में आवश्यक बदलाव या नई योजनाओं के प्रारूप पर विचार कर प्रधानमंत्री को मंजूरी के लिए भेजता है। Government Scheme Monitoring Committee
2014 से तीसरी बार बना निगरानी समूह
मोदी सरकार ने पहली बार 2014 में इस निगरानी समूह का गठन किया था, फिर 2019 में इसका पुनर्गठन किया गया। अब तीसरी बार इसका गठन हुआ है, जिसका मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा करना और उनकी खामियों पर रिपोर्ट देना है। Government Scheme Monitoring Committee
2014 से अब तक की योजनाओं की होगी समीक्षा
शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में यह समूह 2014 से शुरू हुई एनडीए सरकार की सभी योजनाओं की समीक्षा करेगा। अगर किसी परियोजना में देरी या किसी प्रकार की समस्या होती है, तो यह समूह संबंधित प्रोजेक्ट्स के सचिवों से संपर्क करेगा।Government Scheme Monitoring Committee
हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें –
[maxbutton id=”3″]
[maxbutton id=”4″]
यह खबर भी पढ़ें –
मैं इंदर सिंह चौधरी वर्ष 2005 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर (M.A.) किया है। वर्ष 2007 से 2012 तक मैं दैनिक भास्कर, उज्जैन में कार्यरत रहा, जहाँ पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
वर्ष 2013 से 2023 तक मैंने अपना मीडिया हाउस ‘Hi Media’ संचालित किया, जो उज्जैन में एक विश्वसनीय नाम बना। डिजिटल पत्रकारिता के युग में, मैंने सितंबर 2023 में पुनः दैनिक भास्कर से जुड़ते हुए साथ ही https://mpnewsbrief.com/ नाम से एक न्यूज़ पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से मैं करेंट अफेयर्स, स्वास्थ्य, ज्योतिष, कृषि और धर्म जैसे विषयों पर सामग्री प्रकाशित करता हूं। फ़िलहाल मैं अकेले ही इस पोर्टल का संचालन कर रहा हूं, इसलिए सामग्री सीमित हो सकती है, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होता।