आज का राशिफल 22 जनवरी 2026: दुरुधरा, बुधादित्य और नवम-पंचम योग का शुभ संयोग
Horoscope Today 22 January 2026 | आज 22 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन है। आज चंद्रमा का गोचर दिन-रात कुंभ राशि में शतभिषा उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में रहेगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज दुरुधरा योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा से द्वादश भाव में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की स्थिति से चतुर्ग्रही योग, जबकि द्वितीय भाव में शनि के कारण यह योग और अधिक प्रभावशाली बन रहा है।
इसके साथ ही आज गुरु और चंद्रमा के बीच नवम-पंचम योग तथा बुधादित्य योग का भी शुभ संयोग बन रहा है। इन ग्रहयोगों के प्रभाव से आज का दिन विशेष रूप से मेष, मिथुन और तुला राशि के लिए लाभदायक रहने वाला है। आइए जानते हैं पं. राकेश झा से सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि: अधिकारियों से मिलेगा सहयोग
आज का दिन मंगलकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम सुचारू रूप से चलेगा और अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। सरकारी, कानूनी और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। दांपत्य और प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
भाग्य: 87% | उपाय: हल्दी का तिलक करें, विष्णु चालीसा पढ़ें।
वृषभ राशि: सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा
नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे दबाव बढ़ेगा लेकिन मान-सम्मान भी मिलेगा। व्यापार और वाहन सुख के योग हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्य: 85% | उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि: पुराने संपर्क से मिलेगा लाभ
काम का दबाव रहेगा, लेकिन बुद्धिमानी से लिए गए फैसले लाभ दिलाएंगे। व्यापार में लाभ और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
भाग्य: 83% | उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।
कर्क राशि: खर्च और तनाव बढ़ सकता है
अचानक खर्च और मानसिक दबाव रह सकता है। नौकरी बदलने का विचार आएगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
भाग्य: 81% | उपाय: ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र जपें।
सिंह राशि: तकनीकी कौशल से सफलता
नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। तकनीकी ज्ञान और पुराने संपर्क लाभ देंगे। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा।
भाग्य: 86% | उपाय: गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।
कन्या राशि: साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा
विदेश से जुड़े काम, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्य: 87% | उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि: आर्थिक लाभ के प्रबल योग
नौकरी और शिक्षा क्षेत्र में उन्नति होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। प्रेम और दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
भाग्य: 88% | उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
वृश्चिक राशि: प्रमोशन और धन लाभ
करियर में उन्नति और प्रमोशन के योग हैं। संपत्ति और व्यापार से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्य: 85% | उपाय: गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।
धनु राशि: बड़ा अवसर मिल सकता है
सरकारी और प्रबंधन क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्य: 88% | उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि: मेहनत रंग लाएगी
चतुर्ग्रही योग का लाभ मिलेगा। करियर और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।
भाग्य: 87% | उपाय: श्रीनारायण कवच का पाठ करें।
कुंभ राशि: खर्च पर रखें नियंत्रण
अचानक खर्च और मानसिक उलझन हो सकती है। धैर्य से काम लें तो स्थिति संभलेगी।
भाग्य: 83% | उपाय: शिव अभिषेक और महामृत्युंजय मंत्र जपें।
मीन राशि: धार्मिक कार्यों में रुचि
कामकाज में तनाव संभव है, लेकिन पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी।
भाग्य: 85% | उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें…
दादा बने शिवराज सिंह चौहान: घर आई ‘लाडली लक्ष्मी’, पोती के कान में पढ़ा गायत्री मंत्र

मैं इंदर सिंह चौधरी वर्ष 2005 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर (M.A.) किया है। वर्ष 2007 से 2012 तक मैं दैनिक भास्कर, उज्जैन में कार्यरत रहा, जहाँ पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
वर्ष 2013 से 2023 तक मैंने अपना मीडिया हाउस ‘Hi Media’ संचालित किया, जो उज्जैन में एक विश्वसनीय नाम बना। डिजिटल पत्रकारिता के युग में, मैंने सितंबर 2023 में पुनः दैनिक भास्कर से जुड़ते हुए साथ ही https://mpnewsbrief.com/ नाम से एक न्यूज़ पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से मैं करेंट अफेयर्स, स्वास्थ्य, ज्योतिष, कृषि और धर्म जैसे विषयों पर सामग्री प्रकाशित करता हूं। फ़िलहाल मैं अकेले ही इस पोर्टल का संचालन कर रहा हूं, इसलिए सामग्री सीमित हो सकती है, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होता।



