इंदौर के ‘डांसिंग कॉप’ रंजीत सिंह का डिमोशन, प्रधान आरक्षक से बनाए गए आरक्षक
Indore News | इंदौर। इंदौर ट्रैफिक पुलिस का चर्चित चेहरा रहे ‘डांसिंग कॉप’ रंजीत सिंह अब अपनी अलग पहचान के बजाय विभागीय कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अत्यधिक सक्रियता और उससे जुड़े विवाद के बाद पुलिस विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए रंजीत सिंह को प्रधान आरक्षक पद से डिमोट कर आरक्षक बना दिया है। इस संबंध में जानकारी एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक दंडोतिया के विभाग से सामने आई है।
ट्रैफिक सुधार में बनाई थी अलग पहचान
रंजीत सिंह ने इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अनोखे अंदाज़ में काम किया। डांस, मुस्कान और सहज व्यवहार से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने वाले रंजीत को अब तक 150 से अधिक सम्मान और अवार्ड मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फॉलोइंग रही और वे इंदौर पुलिस के ब्रांड फेस के रूप में पहचाने जाने लगे।
अजित पवार का प्लेन क्रैश, अनसुलझे रहस्यों की परतें खुलने का इंतजार
सोशल मीडिया विवाद बना टर्निंग पॉइंट
हालांकि, सोशल मीडिया की यही लोकप्रियता रंजीत के लिए भारी पड़ गई। कुछ समय पहले मुंबई की एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने रंजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने कथित चैटिंग के स्क्रीनशॉट वायरल किए और वीडियो जारी कर आपत्ति भी जताई। मामला तेजी से सोशल मीडिया पर फैला और पुलिस विभाग की छवि पर भी सवाल उठने लगे।
जांच के बाद हुआ डिमोशन
रंजीत सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि प्रसिद्धि पाने के लिए उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं, लेकिन चूंकि मामला सार्वजनिक हो चुका था और रंजीत एक चर्चित चेहरा थे, इसलिए विभाग ने विभागीय जांच के आदेश दिए। जांच पूरी होने के बाद रंजीत सिंह को दोषी मानते हुए प्रधान आरक्षक से आरक्षक पद पर पदावनत कर दिया गया।
UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, भेदभाव विरोधी नियमों को चुनौती देने वाली PIL पर आज सुनवाई
पूरा मामला एक नजर में
- रंजीत सिंह इंदौर ट्रैफिक पुलिस के चर्चित ‘डांसिंग कॉप’
- 150 से ज्यादा सम्मान और अवार्ड मिल चुके
- सोशल मीडिया पर अत्यधिक सक्रियता बनी विवाद की वजह
- मुंबई की इंस्टाग्राम गर्ल ने लगाए गंभीर आरोप, चैट और वीडियो वायरल
- विभागीय जांच के बाद प्रधान आरक्षक से आरक्षक पद पर डिमोशन
- डिशनल डीसीपी ट्रैफिक विभाग ने की कार्रवाई की पुष्टि
यह भी पढ़ें….
अजित पवार का प्लेन क्रैश, अनसुलझे रहस्यों की परतें खुलने का इंतजार

मैं इंदर सिंह चौधरी वर्ष 2005 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर (M.A.) किया है। वर्ष 2007 से 2012 तक मैं दैनिक भास्कर, उज्जैन में कार्यरत रहा, जहाँ पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
वर्ष 2013 से 2023 तक मैंने अपना मीडिया हाउस ‘Hi Media’ संचालित किया, जो उज्जैन में एक विश्वसनीय नाम बना। डिजिटल पत्रकारिता के युग में, मैंने सितंबर 2023 में पुनः दैनिक भास्कर से जुड़ते हुए साथ ही https://mpnewsbrief.com/ नाम से एक न्यूज़ पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से मैं करेंट अफेयर्स, स्वास्थ्य, ज्योतिष, कृषि और धर्म जैसे विषयों पर सामग्री प्रकाशित करता हूं। फ़िलहाल मैं अकेले ही इस पोर्टल का संचालन कर रहा हूं, इसलिए सामग्री सीमित हो सकती है, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होता।



