---Advertisement---

Indore News: मकान कुर्की की कार्रवाई के दौरान बैंक कर्मचारी ने खुद को मारी गोली

Indore News: मकान कुर्की की कार्रवाई के दौरान बैंक कर्मचारी ने खुद को मारी गोली
---Advertisement---

Indore News:  इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कोर्ट के आदेश पर एक मकान कुर्की करने बैंक की रिकवरी टीम पहुंची थी, लेकिन कार्रवाई शुरू होने से पहले ही मकान मालिक और बैंक कर्मचारी ने सबके सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। स्कीम नंबर 74-सी में रहने वाले 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी के इस कदम से मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

कोर्ट के आदेश पर पहुंची थी रिकवरी टीम

जानकारी के अनुसार हेमंत ब्रह्मवंशी ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से ऋण लिया था, जिसे वे समय पर चुकाने में असमर्थ रहे। मामला न्यायालय तक पहुंचा, जहां से बकाया राशि की वसूली के लिए मकान कुर्क करने के आदेश जारी किए गए। इसी क्रम में सोमवार को बैंक कर्मचारी, वकील और रिकवरी टीम उनके घर पहुंची। टीम के पहुंचते ही हेमंत ने बकाया राशि जमा करने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी, लेकिन नियमों का हवाला देते हुए टीम ने तत्काल कार्रवाई की बात कही।

तनाव में टूट गया परिवार

स्थानीय लोगों के मुताबिक कुर्की की कार्रवाई को लेकर परिवार पहले से ही गहरे मानसिक तनाव में था। जब मोहलत नहीं मिली तो हेमंत बेहद व्यथित नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वे बाहर खड़े होकर लगातार यही कहते सुने गए कि जीवनभर की मेहनत बर्बाद हो गई। इसके बाद वे घर के अंदर गए और अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। उल्लेखनीय है कि हेमंत स्वयं भी इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक में पदस्थ थे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन और आसपास के लोग कमरे में पहुंचे, जहां हेमंत गंभीर हालत में पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

read also: वेब सीरीज ‘लॉकअप’ की सफलता के लिए एकता कपूर ने टेका बाबा महाकाल के दर पर माथा

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment