खरगे की कुर्सी पर सवाल उठाने का खामियाजा: सोनिया को पत्र लिखने वाले मुस्लिम नेता को कांग्रेस ने पार्टी से किया बाहर
Kharge chair controversy Congress news | कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग करना ओडिशा के पूर्व विधायक मोहम्मद मोकिम को महंगा पड़ गया। पार्टी ने उन्हें पार्टी-विरोधी गतिविधि के आरोप में प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। मोकिम ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मल्लिकार्जुन खरगे को अध्यक्ष पद से हटाने और युवा नेतृत्व लाने की सलाह दी थी।
क्या था पत्र में?
- पार्टी के मौजूदा संकट और लगातार चुनावी हार पर चिंता।
- खरगे की उम्र का हवाला देते हुए युवा नेताओं को आगे लाने की मांग।
- संगठन में नई ऊर्जा और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की अपील।
- राहुल गांधी से तीन साल से न मिल पाने की शिकायत।
पार्टी का सख्त रुख
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मोकिम को तुरंत प्रभाव से पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। OPCC ने आधिकारिक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी।
यह कार्रवाई कांग्रेस में बढ़ते आंतरिक असंतोष को दबाने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है, जहां हाल की हार के बाद नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़े…
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, उज्जैन-इंदौर-ग्वालियर-भोपाल सहित कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट!







