---Advertisement---

खरमास 2025: 30 दिनों तक सूर्य का तेज रहेगा कम, गुरु होंगे उग्र – इन 4 राशियों के लिए होगा ‘महा अशुभ’ समय!

---Advertisement---

खरमास 2025: 30 दिनों तक सूर्य का तेज रहेगा कम, गुरु होंगे उग्र – इन 4 राशियों के लिए होगा ‘महा अशुभ’ समय!

Kharmas 2025 | साल 2025 का समापन खरमास के साथ हो रहा है। आज 16 दिसंबर 2025 से खरमास की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान सूर्य का तेज कम हो जाएगा, जबकि गुरु ग्रह उग्र रूप धारण कर लेंगे। इसका नकारात्मक प्रभाव खासतौर पर 4 राशियों पर पड़ सकता है।

सूर्य गोचर का प्रभाव 2025: ग्रहों के राजा सूर्य ने 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर लिया है, जिसे धनु संक्रांति कहा जाता है। धनु राशि के स्वामी गुरु हैं और सूर्य का धनु में गोचर खरमास या मलमास की शुरुआत करता है। इस काल को कई शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता।

सूर्य के गुरु की राशि धनु में आने से उनका तेज कम हो जाता है, वहीं गुरु की उग्रता बढ़ जाती है। यह स्थिति कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। खासकर 4 राशियों को नुकसान की आशंका है। 14 जनवरी 2026 यानी मकर संक्रांति तक इन जातकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। करियर में अचानक चुनौतियां आ सकती हैं। कुछ लोगों की आय में कमी हो सकती है। इस दौरान निवेश से बचें। कोई करीबी व्यक्ति धोखा या नुकसान पहुंचा सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय तनावपूर्ण रहेगा। परिवार में किसी की तबीयत बिगड़ने से चिंता बढ़ सकती है। दुर्घटना का खतरा है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। धन हानि के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को जिम्मेदारियां परेशान कर सकती हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घर में तनाव या विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। खुद को शांत और सकारात्मक रखने की कोशिश करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए खरमास चोट-चपेट या विवाद ला सकता है। मीन के स्वामी गुरु हैं और उनकी राशि में सूर्य का गोचर अशुभ फल देता है। किसी दूसरे की गाड़ी चलाने से बचें। घर में झगड़े या पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है।

खरमास के दौरान शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि टालने की सलाह दी जाती है। इस समय को आध्यात्मिक साधना और दान-पुण्य के लिए उपयोग करें। 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के साथ यह काल समाप्त होगा।


यह भी पढ़े…
आज का राशिफल: 16 दिसंबर 2025

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment