---Advertisement---

Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से सजेगा महाकाल मंदिर, नटराज थीम में दिखेगा दिव्य दरबार

Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से सजेगा महाकाल मंदिर, नटराज थीम में दिखेगा दिव्य दरबार
---Advertisement---

विश्व प्रसिद्ध उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में Mahashivratri 2026 को लेकर भव्य तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस पावन पर्व पर बाबा महाकाल का दरबार सात समंदर पार से मंगाए गए विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है। बेंगलुरु से पहुंचे 200 से अधिक कलाकार 40 से ज्यादा प्रजातियों के फूलों का उपयोग कर मंदिर परिसर को दिव्य और आकर्षक रूप दे रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष Mahashivratri 2026 का नजारा बेहद खास होने वाला है।

हवाई मार्ग से उज्जैन पहुंचते हैं विदेशी फूल

हर वर्ष की तरह इस बार भी Mahashivratri 2026 पर महाकाल मंदिर की सजावट बेंगलुरु की टीम द्वारा निशुल्क की जा रही है। अधिकांश फूल सिंगापुर, हांगकांग, स्विट्जरलैंड और इंडोनेशिया से मंगाए गए हैं। ये फूल पहले हवाई मार्ग से बेंगलुरु और फिर इंदौर पहुंचाए गए, जहां से उन्हें उज्जैन लाया गया। लाखों रुपये की लागत से तैयार की जा रही यह सजावट शनिवार शाम तक पूरी तरह साकार हो जाएगी।

करीब 200 कलाकार नंदी हॉल, गर्भगृह और मंदिर के अन्य प्रमुख हिस्सों को प्राकृतिक फूलों और पत्तियों से सजा रहे हैं। पूरी सजावट में नेचुरल थीम का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे महाकाल का आंगन दिव्य आभा से आलोकित दिखाई देगा।

नटराज मंदिर की थीम पर विशेष आकर्षण

इस बार Mahashivratri 2026 की सजावट दक्षिण भारत के प्रसिद्ध नटराज मंदिर की थीम पर आधारित है। सजावट कार्य का नेतृत्व कर रहे कृष्णमूर्ति रेड्डी ने बताया कि उनकी टीम पिछले 12 वर्षों से महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर को भव्य प्राकृतिक सजावट से सुसज्जित करती आ रही है।

पिछले वर्ष सजावट पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च हुए थे। इस वर्ष का अंतिम व्यय आयोजन के बाद स्पष्ट होगा, लेकिन भव्यता में कोई कमी नहीं रखी जा रही है।

Mahashivratri 2026 के अवसर पर विदेशी फूलों की महक और नटराज थीम की भव्यता श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव देने वाली है। महाकाल मंदिर का यह अलौकिक स्वरूप भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का विशेष केंद्र बन चुका है।

read also: Ujjain Ayurvedic AIIMS: महाकाल की नगरी को मिला आयुर्वेदिक एम्स, 2028 सिंहस्थ से पहले बदलेगी तस्वीर

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment