संवाददाता – अक्षय राठौर
सुसनेर के स्थानीय विश्रामगृह में रविवार शाम 4 बजे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सदस्यता कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्ष 2026 के नवीन सदस्यता कार्ड संघ के सभी पत्रकार साथियों को विधिवत वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगर जिला अध्यक्ष अजय झांजीज, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर तथा जिला सचिव राजेश राव उपस्थित रहे।
स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल सोनी ने अतिथियों का साफा बांधकर और पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों के करकमलों से सभी सदस्यों को सदस्यता कार्ड प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष यूनुस लाला, रजनीश सेठी, राकेश बिकुंदिया, इरशाद मंसूरी, आशिक मंसूरी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष यूनुस लाला ने किया।
read also: नन्ही अरफजा मंसूरी का पहला रोजा, छोटी उम्र में दिखाई अटूट आस्था, परिवार में छाया खुशी का माहौल










