---Advertisement---

मध्य प्रदेश में 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम, 25 सितंबर से तेज बारिश का अलर्ट: IMD अपडेट

---Advertisement---

मध्य प्रदेश में 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम, 25 सितंबर से तेज बारिश का अलर्ट: IMD अपडेट

MP Weather Update | मध्य प्रदेश में 48 घंटे बाद, यानी 25 सितंबर से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे 2-3 दिन तक झमाझम बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में तेज बारिश का अनुमान है। इसके बाद मानसून की विदाई शुरू होगी। MP Weather Update

मध्य प्रदेश में बारिश का हाल

प्रदेश में 1 जून से 22 सितंबर तक औसत 43.9 इंच बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य औसत 37 इंच से 18% अधिक है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 16% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 24% अधिक बारिश हुई। सबसे कम बारिश बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन और शाजापुर में हुई, जबकि ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

आज इन जिलों में हल्की बारिश

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में आज हल्की बारिश हो सकती है।

नया वेदर सिस्टम और मानसून की स्थिति

IMD के अनुसार, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है, जो अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा। 25 सितंबर को पूर्व-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनेगा, जो 26 सितंबर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर अवदाब में बदल सकता है। यह 27 सितंबर को तट पार कर सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश में अक्टूबर के पहले हफ्ते तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

मानसून की विदाई

गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली, हिमाचल परदेश और जम्मू-कश्मीर से दक्षिण-पश्चिम मानसूनकी विदाई शुरू हो चुकी है। हालांकि,मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी कुछ दिन और जारी रहेगा। MP Weather Update


यह भी पढ़ें…
नवरात्रि Gemini Nano Banana AI के 5 प्रॉम्प्ट्स से बनाएं शानदार दुर्गा पूजा और गरबा लुक

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment