बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा

बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा

Nirvana Laddu Festival up | उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। बागपत में भगवान आदिनाथ (Lord Adinath) के निर्वाण लड्डू पर्व (Nirvana Laddu Festival) पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां मानस्तम्भ परिसर (Manastambh Complex) में बना लकड़ी का मचान (Scaffold) ढह गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, मचान गिरने से 50 से अधिक श्रद्धालु इसके नीचे दब गए हैं। इस हादसे के कारण मौके पर भगदड़ मचने की भी खबर है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा बड़ौत (Baraut) शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड (Gandhi Road) पर हुआ। इस हादसे में कई जैन श्रद्धालु खून से लथपथ हो गए। एम्बुलेंस (Ambulance) न मिलने के कारण घायलों को ई-रिक्शा (E-rickshaw) में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण पर्व के दौरान हुए हादसे के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

20 से 25 लोग के घायल होने की खबर

बागपत के पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) अर्पित विजयवर्गीय ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, “बड़ौत में जैन समुदाय के लड्डू महोत्सव (Laddu Festival) के दौरान वॉचटावर (Watchtower) गिर गया। इस घटना में लगभग 20-25 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य (Relief Work) में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। Nirvana Laddu Festival up


यह भी पढ़ें…

40 दिन से लापता सौरभ शर्मा ने कोर्ट में किया सरेंडर का आवेदन, जांच एजेंसियां रही बेखबर

Leave a Comment

बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें एमपी टूरिज्म का नया रिकॉर्ड, रिकॉर्ड 13 करोड़ पर्यटक पहुंचे Astronauts को सैलरी कितनी मिलती है MP CM Holi | होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव pm modi in marisas : प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस दौरे पर