पाकिस्तान अफगानिस्तान हवाई हमला ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है। पाकिस्तान वायुसेना द्वारा पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा क्षेत्र में किए गए हवाई हमलों में कम से कम 17 अफगान नागरिकों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी हताहत हुए।
पाकिस्तान का दावा और सफाई
वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताुल्लाह तरार ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि रमज़ान की शुरुआत के बाद से यह तीसरी कार्रवाई थी। उनके अनुसार, इन हमलों में पाकिस्तानी तालिबान और उसके सहयोगी संगठनों के सात आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान का कहना है कि यह कार्रवाई सीमा पार से हो रही आतंकी गतिविधियों के जवाब में की गई।
बढ़ता कूटनीतिक तनाव
पाकिस्तान अफगानिस्तान हवाई हमला ऐसे समय हुआ है जब 2021 में तालिबान के काबुल में सत्ता संभालने के बाद से दोनों देशों के संबंध लगातार तनावपूर्ण रहे हैं। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकियों को शरण देने के लिए किया जा रहा है, जबकि काबुल की तालिबान सरकार इन आरोपों को सिरे से खारिज करती रही है।
read also: पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, गंदी और नंगी राजनीति से AI समिट को बदनाम किया











