1 फरवरी से बदल सकते हैं ये बड़े नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Rule Change From 1st February 2026 | हर महीने की पहली तारीख को देश में कई नियमों में बदलाव होते हैं। इस बार 1 फरवरी 2026 को होने वाले बदलाव खास माने जा रहे हैं, क्योंकि इसी दिन वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट भी पेश किया जाएगा। ऐसे में ईंधन की कीमतों से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों और बैंकिंग सेवाओं तक, कई बड़े फैसलों का असर सीधे आम लोगों की जेब और जीवन पर पड़ सकता है।
जनवरी का महीना अब समाप्त होने वाला है और फरवरी की शुरुआत के साथ ही कई नए नियम लागू हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि 1 फरवरी 2026 से किन-किन बदलावों की संभावना है—
एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव
हर महीने की तरह इस बार भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 1 फरवरी को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर सकती हैं। खासतौर पर 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ेगा।
MP में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट, कई जिलों में बारिश के आसार; किसानों में चिंता
सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ की कीमतें
एलपीजी के साथ-साथ सीएनजी, पीएनजी और एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी बदलाव संभव है। सीएनजी और पीएनजी महंगी या सस्ती होने पर वाहन चालकों और घरेलू उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा, वहीं एटीएफ के दाम बदलने से हवाई यात्राओं का किराया घट या बढ़ सकता है।
स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी पैड अनिवार्य, अलग टॉयलेट न होने पर मान्यता रद्द – सुप्रीम कोर्ट
पान-मसाला, सिगरेट और तंबाकू हो सकते हैं महंगे
1 फरवरी से पान-मसाला, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों के दाम बढ़ने की संभावना है। इन पर जीएसटी के अलावा अतिरिक्त टैक्स लगाया जा सकता है, जिससे इन चीजों की कीमतों में सीधा इजाफा हो सकता है।
फास्टैग से जुड़े नए नियम
फास्टैग इस्तेमाल करने वालों के लिए राहत की खबर है। नए नियमों के तहत अब फास्टैग के लिए बार-बार केवाईसी कराने की जरूरत नहीं होगी। एनएचएआई के अनुसार, बैंक फास्टैग जारी करने से पहले ही वाहन से जुड़े सभी जरूरी वेरिफिकेशन पूरे करेंगे।
भारत में न्यायपालिका संकट: 10 लाख पर सिर्फ 22 न्यायाधीश, सुझाव था 50
फरवरी में बैंक छुट्टियां
फरवरी महीने में वीकेंड के अलावा भी कई दिनों में बैंक बंद रह सकते हैं। ऐसे में बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम करने से पहले फरवरी 2026 की बैंक छुट्टियों की सूची जरूर देख लें।
यह भी पढ़ें….
MP में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट, कई जिलों में बारिश के आसार; किसानों में चिंता

मैं इंदर सिंह चौधरी वर्ष 2005 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर (M.A.) किया है। वर्ष 2007 से 2012 तक मैं दैनिक भास्कर, उज्जैन में कार्यरत रहा, जहाँ पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
वर्ष 2013 से 2023 तक मैंने अपना मीडिया हाउस ‘Hi Media’ संचालित किया, जो उज्जैन में एक विश्वसनीय नाम बना। डिजिटल पत्रकारिता के युग में, मैंने सितंबर 2023 में पुनः दैनिक भास्कर से जुड़ते हुए साथ ही https://mpnewsbrief.com/ नाम से एक न्यूज़ पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से मैं करेंट अफेयर्स, स्वास्थ्य, ज्योतिष, कृषि और धर्म जैसे विषयों पर सामग्री प्रकाशित करता हूं। फ़िलहाल मैं अकेले ही इस पोर्टल का संचालन कर रहा हूं, इसलिए सामग्री सीमित हो सकती है, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होता।



