कुंभ मेले के लिए जा रहे दोस्तों की कार हादसे में तीन की मौत, तीन घायल

कुंभ मेले के लिए जा रहे दोस्तों की कार हादसे में तीन की मौत, तीन घायल

Sagar news |  सागर/धार। मध्य प्रदेश के सागर जिले (Sagar District) के राहतगढ़ में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। मृतकों में शराब ठेके का मैनेजर और घायलों में एक पूर्व पार्षद भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, धरमपुरी नगर परिषद के कर्मचारी अरविंद कानूनगो, अजय जायसवाल, शराब दुकान मैनेजर देवेंद्र ठाकुर, धामनोद के पूर्व पार्षद दिनेश केवट, सन्नी जायसवाल और आशीष जायसवाल प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। इनकी कार (Car) सागर जिले के राहतगढ़ में मसुरयाई तिगड्डा के पास हादसे का शिकार हो गई।

घटना उस समय हुई, जब कार एक ट्रॉले को ओवरटेक (Overtake) कर रही थी। तभी सामने से एक और ट्रॉला आ गया। कार दोनों ट्रॉलों के बीच बुरी तरह से फंस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया। कटर (Cutter) की मदद से कार काटकर शव और घायलों को बाहर निकाला गया।

इस हादसे में अरविंद कानूनगो, अजय जायसवाल और देवेंद्र ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिनेश, सन्नी और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सागर जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस (Police) के अनुसार, यह दुर्घटना ओवरटेक के दौरान हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के परिवारवाले मंगलवार सुबह अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। Sagar news

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय कार तेज रफ्तार में थी। राहतगढ़ पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज गति से वाहन चलाने के खतरों को उजागर किया है। मृतकों और घायलों के परिवारों में गम का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Sagar news


यह भी पढ़े…

बसंत पंचमी 2025: ज्ञान, शक्ति और उत्साह का पर्व

Leave a Comment

अहान पांडे कौन हैं? साउथ के मशहूर विलेन कोटा श्रीनिवास का निधन Kota Srinivasa Rao death news शर्मनाक जांच! ठाणे के स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए अर्चिता फुकन और Kendra Lust की वायरल तस्‍वीरें! जानिए Babydoll Archi की हैरान कर देने वाली कहानी बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें