विद्या, संस्कार और सफलता की मिसाल — श्री संस्कार पब्लिक स्कूल, सुसनेर (शिशुकुंजन स्कूल)
सुसनेर – श्री संस्कार पब्लिक स्कूल, सुसनेर (शिशुकुंजन स्कूल) की गौरवशाली पूर्व छात्राएँ डॉ. अलसीफा मंसूरी एवं डॉ. महिमा वर्षी ने विदेश से अपनी डॉक्टरी शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात FMGE परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण करके विद्यालय, नगर एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा दोनों पूर्व छात्राओं का जोरदार, हर्षोल्लासपूर्ण एवं गरिमामय स्वागत व अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में विद्यालय के नन्हे-मुंन्हे छात्र-छात्राओं ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। अपने सीनियर को विद्यालय में देखकर बच्चों ने उनसे प्रेरणा ली, संवाद किया तथा स्कूल जीवन की यादों एवं अनुभवों पर आत्मीय चर्चा की।
डॉ. अलसीफा मंसूरी एवं डॉ. महिमा वर्षी ने भी बच्चों के साथ समय बिताकर खूब आनंद लिया, उनके साथ घुल-मिलकर स्वयं को अत्यंत खुश और भावविभोर पाया।
इस अवसर पर दोनों पूर्व छात्राओं ने मंच से विद्यालय की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि “आज हम जो कुछ भी हैं, जिस मुकाम पर पहुँचे हैं, उसके पीछे श्री संस्कार पब्लिक स्कूल सुसनेर { शिशुकुंजन स्कूल } के संचालक एवं समस्त शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है। हमारी शिक्षा की नींव संस्कार स्कूल से ही मजबूत हुई।
उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय द्वारा उन्हें समय-समय पर केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि कला, संस्कार, अनुशासन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं जीवनोपयोगी जानकारियों से भी निरंतर अवगत कराया गया, जिसने आगे की पढ़ाई और जीवन में उन्हें सशक्त बनाया। श्री संस्कार पब्लिक स्कूल (शिशुकुंजन स्कूल) केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि एक ऐसा संस्कार केंद्र है, जो विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक, सफल पेशेवर और संवेदनशील मानव के रूप में गढ़ता है।
विद्यालय परिवार दोनों होनहार चिकित्सकों के स्वर्णिम भविष्य, सफल चिकित्सकीय जीवन एवं मानव सेवा के पथ पर निरंतर प्रगति की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। इस अवसर पर संस्था के संचालक सुशील लड्डा एवं स्कूल स्टाफ मौजूद थे ।

मैं इंदर सिंह चौधरी वर्ष 2005 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर (M.A.) किया है। वर्ष 2007 से 2012 तक मैं दैनिक भास्कर, उज्जैन में कार्यरत रहा, जहाँ पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
वर्ष 2013 से 2023 तक मैंने अपना मीडिया हाउस ‘Hi Media’ संचालित किया, जो उज्जैन में एक विश्वसनीय नाम बना। डिजिटल पत्रकारिता के युग में, मैंने सितंबर 2023 में पुनः दैनिक भास्कर से जुड़ते हुए साथ ही https://mpnewsbrief.com/ नाम से एक न्यूज़ पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से मैं करेंट अफेयर्स, स्वास्थ्य, ज्योतिष, कृषि और धर्म जैसे विषयों पर सामग्री प्रकाशित करता हूं। फ़िलहाल मैं अकेले ही इस पोर्टल का संचालन कर रहा हूं, इसलिए सामग्री सीमित हो सकती है, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होता।



