---Advertisement---

सुसनेर में 16 लाख का ई-रिक्शा घोटाला, EOW की FIR से नगर परिषद में मचा हड़कंप

सुसनेर में 16 लाख का ई-रिक्शा घोटाला, EOW की FIR से नगर परिषद में मचा हड़कंप
---Advertisement---

सुसनेर से अक्षय राठौर की रिपोर्ट

ई-रिक्शा घोटाला मामला सामने आते ही नगर परिषद सुसनेर में हड़कंप मच गया है। वर्ष 2023 में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के नाम पर की गई ई-रिक्शा खरीदी में करीब 16 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक अनियमितता का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भोपाल ने जांच पूरी कर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

EOW की कार्रवाई से मचा हड़कंप

एफआईआर दर्ज होने के बाद शुक्रवार सुबह से ही नगर परिषद कार्यालय में हलचल तेज हो गई। सूत्रों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409, जो आपराधिक न्यासभंग से संबंधित है, तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

सुसनेर में 16 लाख का ई-रिक्शा घोटाला, EOW की FIR से नगर परिषद में मचा हड़कंप

क्या है पूरा मामला?

सुसनेर ई-रिक्शा घोटाला मामला में आरोप है कि ई-रिक्शा खरीदी के दौरान टेंडर प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई और शासन की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। साथ ही बाजार दर से अधिक कीमत पर खरीद और वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी के संकेत भी सामने आए हैं। जांच के दौरान दस्तावेजों और भुगतान रिकॉर्ड की पड़ताल में प्रारंभिक स्तर पर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद एजेंसी ने आपराधिक मामला दर्ज किया।

शहरभर में चर्चा

एफआईआर के बाद सुसनेर ई-रिक्शा घोटाला मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया है। नागरिकों के बीच पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब सभी की नजर EOW की आगे की कार्रवाई और जांच के निष्कर्ष पर टिकी है।

read also: Ujjain Ayurvedic AIIMS: महाकाल की नगरी को मिला आयुर्वेदिक एम्स, 2028 सिंहस्थ से पहले बदलेगी तस्वीर

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment