शाही सवारी कल,ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे महादेव,

शिवभक्त मंडल ने की मुनादी

सुसनेर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भादौ मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर शिवभक्त मंडल के तत्वावधान में बाबा नीलकंठेश्वर और औंकारेश्वर महादेव की शाही सवारी आज 11 अगस्त सोमवार को निकाली जाएगी। इसको लेकर देर रात तक तैयारीयां पुरी की गई। उक्त जानकारी देते हुए शिव भक्त मंडल समिति संयोजक कैलाश नारायण बजाज ने बताया कि वही रविवार को नगर के प्रमुख रास्तों पर से एलाउंस के माध्यम से शिवभक्त मंडल के द्वारा पूरे नगर में मुनादी करते हुएं नगरवासियों एवं आसपास के ग्रामीण जनों से शाही सवारी में शामिल होने की अपील की गई। जिसमें शिवभक्त मंडल संयोजक कैलाश नारायण बजाज, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चतुर्भुजदास भूतड़ा, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह काँवल, किराना व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कंठाली, कपड़ा व्यापारी राधा रमण लड्डा, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारंग्याखेडी, भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, पार्षद प्रदीप सोनी, नवीन जैन, अजय बावरी, गिरजाशंकर श्रीवास्तव, दुर्गेश शर्मा, मोहन टेलर, कालू सोनी, जगदीश उपाध्याय, गोपाल माली, नवीन जायसवाल, अक्षत जैन सहित समाजसेवी एव जनप्रतिनिधियो के साथ शिवभक्त मंडल के सदस्यगण व गणमान्य नागरिक भी मोजूद रहे। शाही सवारी के स्वागत को लेकर पूरा नगर आतुर है। आयोजन को लेकर पूरे नगर को बेनर पोस्टर व तोरण द्वार से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। कल्याण जीनिंग फैक्ट्री में हजारो श्रृद्धालुओ के लिए भोजन प्रसादी भी तैयार की गई है।

ये रहेगा सवारी का कार्यक्रम

आज सुबह मेला ग्राउंड स्थित देवी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित प्राचीन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में महारूद्राभिषेक किया जाएगा। उसके पश्चात आरती होगी फिर दोपहर में साढ़े 11 बजे महादेव के मुखोटे की पूजन पालकी में विराजित किया जाएगा। साढ़े 12 बजे पालकी के रूप में सवार होकर महादेव चौसठ माता मन्दिर में पहुचेंगे। यहां से शाही सवारी शुरू होगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रात 8 बजे वापस मेला ग्राउंड स्थित मंदिर पहुँचेगी। जहाँ महाआरती कर महाप्रसादी वितरित की जाएगी। इस दौरान नगरवासियों द्वारा जगह-जगह महादेव का पूजन अर्चन कर पुष्प वर्षा व स्वल्पाहार से सवारी का स्वागत भी किया जाएगा। शाही सवारी के दोरान शाम के समय शुक्रवारीया बाजार स्थित चंपा के मंदिर में हरिहर मिलन भी होगा।

 

Leave a Comment

अहान पांडे कौन हैं? साउथ के मशहूर विलेन कोटा श्रीनिवास का निधन Kota Srinivasa Rao death news शर्मनाक जांच! ठाणे के स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए अर्चिता फुकन और Kendra Lust की वायरल तस्‍वीरें! जानिए Babydoll Archi की हैरान कर देने वाली कहानी बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें