सुसनेर। शनिवार को सोयत रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा मण्डल की बैठक जिला महामंत्री रामेश्वर तेज़रा के मुख्य आतिथ्य व मण्डल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन की अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, मीसाबंदी गोवर्धन शुक्ला, सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सीताराम परमार, लक्ष्मणसिंह काँवल, विस्तारक भूपेंद्र शास्त्री, पूर्व जनपद अध्यक्ष चन्दर सिंह काँवल, जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप सोनी, अजा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ बीएस वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रियाज़ खान, नप उपाध्यक्ष राकेश जैन के विशेष आतिथ्य में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि तेज़रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी जी ने दुनिया मे बहुत यश कमाया, विदेशों में मोदी जी का बहुत महत्व है। पीएम ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक घर तक पहुँचाया है। ऐसे व्यकितत्व का जन्मदिवस बहुत उत्साह के साथ मनाया जाए। बैठक को पूर्व विधायक सोनी ने भी सम्बोधित किया। स्वागत भाषण देते हुए मण्डल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन ने बताया कि संगठन की योजना अनुसार प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसमें बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, डाक्यूमेंट्री प्रदर्शन, प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, एक पेड़ माँ के नाम, दिव्यांग जन को उपकरण वितरण, गाँधी जयंती व लालबहादुर शास्त्री जयंती आदि कार्यक्रम शामिल है। बैठक में सेवा पखवाड़ा संयोजक कालूसिंह नाहरखेड़ा, सहसंयोजक दिनेश कानुडिया व कमल गर्ग को बनाया गया। संचालन मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने किया तथा आभार कालुसिंह नाहरखेड़ा ने माना। इस अवसर पर पार्षद गण, बूथ अध्यक्ष,भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी बूथ अध्यक्ष दीपक जैन ने दी।
journalist