---Advertisement---

जन्माष्टमी महापर्व को लेकर नगर में देर रात तक रौनक बनी रही।

---Advertisement---

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: झूम उठा नगर, देर रात तक मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

IMG 20250816 210118 IMG 20250816 210702

सुसनेर । भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर नगर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। जन्माष्टमी महापर्व की धूम पूरे नगर के मंदिरों में देर रात तक रही। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर नंदलाल के दर्शन किए और भक्ति रस में सराबोर हो गए।

नगर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, झिलमिलाते झालरों और फूलों से सजे मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। गोपाल के जन्म की लीला का सजीव चित्रण कर बनाई गई झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

  • IMG 20250816 221338 IMG 20250816 221252

आधी रात जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, मंदिरों में ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लास गीत-संगीत, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ मनाया।

बाल रूप में सजे नन्हें-नन्हें कान्हाओं ने भक्तों का मन मोह लिया। जगह-जगह आयोजित हुई महाआरती का आयोजन , आकर्षक झांकियो ने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर भजन संध्याओं और आरती में अपनी सहभागिता निभाई।

IMG 20250816 221014 IMG 20250816 221238 IMG 20250816 211917 IMG 20250816 212233

जन्माष्टमी महापर्व को लेकर नगर में देर रात तक रौनक बनी रही। नगर में बाजार और मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब देखते ही बन रहा था।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment