टीम सेवा सारथी की पहल, पहली बार होगा ऐतिहासिक आयोजन
सुसनेर। अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं हिंदू गौरव दिवस की पावन वर्षगांठ के अवसर पर सुसनेर में आज एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। नगर के बड़ा जीन परिसर में आज शाम 7 बजे से टीम सेवा सारथी के बैनर तले विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
इस भजन संध्या में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा (राजस्थान) अपनी सुमधुर वाणी से सांवरिया सेठ पर आधारित प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन स्थल पर मंडफिया वाले सांवरिया सेठ का आकर्षक और भव्य दरबार सजाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
आयोजकों के अनुसार, इस दिव्य भजन संध्या में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जो भजनों पर झूमते हुए धर्मलाभ अर्जित करेंगे। गोकुल शर्मा द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले लोकप्रिय भजनों में “मेरी गाड़ी मेरा बंगला, मेरा पैसा सब तेरा… सब कुछ तेरो सरकार, मेरा तो कुछ भी नहीं” जैसे भजन प्रमुख रहेंगे।
विधायक और पूर्व विधायक ने की अपील
इस भव्य आयोजन को लेकर कांग्रेस विधायक भैरोसिंह परिहार बापू एवं पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने भी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो संदेश जारी कर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है।
टीम सेवा सारथी के आयोजन समिति के सदस्य रजनीश सेठी, राणा प्रथम पाल सिंह, विपिन लड्डा, अभिजीत बजाज, मयंक लड्डा, सौरभ ओसवाल, अंशुल जैन, धीरज जैन, हिम्मत सिंह आदि ने सभी सनातन धर्म प्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित इस दिव्य भजन संध्या में सहभागी बनें और आयोजन को सफल बनाएं।

मैं इंदर सिंह चौधरी वर्ष 2005 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर (M.A.) किया है। वर्ष 2007 से 2012 तक मैं दैनिक भास्कर, उज्जैन में कार्यरत रहा, जहाँ पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
वर्ष 2013 से 2023 तक मैंने अपना मीडिया हाउस ‘Hi Media’ संचालित किया, जो उज्जैन में एक विश्वसनीय नाम बना। डिजिटल पत्रकारिता के युग में, मैंने सितंबर 2023 में पुनः दैनिक भास्कर से जुड़ते हुए साथ ही https://mpnewsbrief.com/ नाम से एक न्यूज़ पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से मैं करेंट अफेयर्स, स्वास्थ्य, ज्योतिष, कृषि और धर्म जैसे विषयों पर सामग्री प्रकाशित करता हूं। फ़िलहाल मैं अकेले ही इस पोर्टल का संचालन कर रहा हूं, इसलिए सामग्री सीमित हो सकती है, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होता।



