ट्रंप की पुतिन को चेतावनी: यूक्रेन युद्ध खत्म करो या सख्त प्रतिबंध झेलो

ट्रंप की पुतिन को चेतावनी: यूक्रेन युद्ध खत्म करो या सख्त प्रतिबंध झेलो

Trump’s Warning to Putin | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यदि रूस यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ तीन साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंचता, तो रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। राष्ट्रपति बनने के तीसरे दिन ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ (Truth) पर पोस्ट करते हुए यह चेतावनी दी।ट्रंप ने लिखा, “यदि हम जल्द ही किसी समझौते पर नहीं पहुंचते हैं, तो मेरे पास रूस द्वारा अमेरिका और अन्य सहयोगी देशों को बेची जाने वाली वस्तुओं पर उच्च कर, टैरिफ (Tariffs) और प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। यह युद्ध मेरे राष्ट्रपति कार्यकाल में शुरू नहीं हुआ था, और इसे समाप्त करना अब अनिवार्य है। इसे या तो आसान तरीके से खत्म करें या कठिन तरीके से। आसान तरीका हमेशा बेहतर होता है। अब और देरी नहीं होनी चाहिए। समझौते का समय आ गया है। किसी और की जान नहीं जानी चाहिए।”रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को लेकर ट्रंप लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि यदि वे व्हाइट हाउस में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए तो इस युद्ध को एक दिन में समाप्त कर देंगे। यह युद्ध फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण से शुरू हुआ था।Trump’s Warning to Putin

पुतिन को बताया ‘बुद्धिमान’ 

इससे पहले, ट्रंप ने पुतिन (Putin) की रणनीति की सराहना करते हुए उन्हें “बुद्धिमान” कहा। उन्होंने कहा, “रूस कभी यूक्रेन में प्रवेश नहीं करता, अगर मैं राष्ट्रपति होता। पुतिन के साथ मेरी मजबूत समझ थी। उन्होंने मेरा सम्मान किया और ऐसा कुछ नहीं होता।”ट्रंप ने आगे कहा, “पुतिन स्मार्ट हैं और हालात को समझते हैं। अगर पुतिन यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार नहीं होते, तो मैं रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध (Sanctions) लगाने के लिए भी तैयार हूं।”जब उनसे पूछा गया कि यदि रूस समझौते की टेबल पर नहीं आता, तो क्या अमेरिका रूस पर और प्रतिबंध लगाएगा? इस पर ट्रंप ने कहा, “यह संभव है। युद्ध कभी शुरू नहीं होना चाहिए था। यदि आपके पास एक सक्षम राष्ट्रपति होता, तो यह युद्ध नहीं होता। मेरे राष्ट्रपति रहते यह कभी नहीं होता। मध्य-पूर्व में भी मौजूदा स्थिति नहीं होती, क्योंकि उस समय ईरान (Iran) दिवालिया हो चुका था।”Trump’s Warning to Putin

ट्रंप की चेतावनी: प्रतिबंधों का असर

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि यदि रूस पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं, तो इसका सीधा असर उनकी अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ेगा। उन्होंने कहा, “अब वक्त आ गया है कि इस युद्ध को समाप्त किया जाए। समझौता ही एकमात्र रास्ता है। किसी और मासूम की जान नहीं जानी चाहिए।”ट्रंप की इन टिप्पणियों ने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि पुतिन इस चेतावनी पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या रूस यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए कोई कदम उठाएगा।Trump’s Warning to Putin


यह भी पढ़ें….

Mokama Gang War: गैंगवार से दहला नौरंगा जलालपुर, तीन FIR दर्ज

Leave a Comment

बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें एमपी टूरिज्म का नया रिकॉर्ड, रिकॉर्ड 13 करोड़ पर्यटक पहुंचे Astronauts को सैलरी कितनी मिलती है MP CM Holi | होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव pm modi in marisas : प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस दौरे पर