UK07 Rider Anurag Dobhal Accident की खबर ने सोशल मीडिया और उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी है। मशहूर मोटोलॉगर और बिग बॉस 17 के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब वह इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम कर रहे थे और उनकी कार की रफ्तार लगभग 140 से 150 किमी प्रति घंटा थी। UK07 Rider Anurag Dobhal Accident के समय करीब 80 हजार से ज्यादा लोग लाइव वीडियो देख रहे थे।
यह घटना गाजियाबाद के मसूरी इलाके के पास हुई, जहां उनकी टोयोटा फॉर्च्यूनर अचानक नियंत्रण खोकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई।
UK07 Rider Anurag Dobhal Accident कैसे हुआ
UK07 Rider Anurag Dobhal Accident से पहले सोशल मीडिया पर चल रहे लाइव वीडियो में देखा गया कि अनुराग अपनी कार तेज रफ्तार से चला रहे थे। वीडियो में वह काफी भावुक और परेशान दिखाई दे रहे थे। उन्होंने अपनी मां को संबोधित करते हुए कहा कि “अगर अगले जन्म में लौटूं तो मुझे प्यार देना।”
कार के अंदर उस समय एक हिंदी गाना भी बज रहा था। कुछ ही देर बाद उन्होंने कैमरा कार के स्पीडोमीटर और सामने के रास्ते की ओर घुमा दिया। इसी दौरान तेज रफ्तार में कार अचानक डिवाइडर की ओर मुड़ गई और जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के बाद मौके पर मचा हड़कंप
UK07 Rider Anurag Dobhal Accident के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर उनकी मदद की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों के अनुसार हादसे में अनुराग डोभाल को चोटें और फ्रैक्चर आए हैं, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर पहले भी कर चुके थे निजी परेशानियों का जिक्र
UK07 Rider Anurag Dobhal Accident के बाद उनके हालिया वीडियो भी चर्चा में आ गए हैं। पिछले कुछ समय से उन्होंने अपने व्लॉग्स में निजी जीवन से जुड़ी परेशानियों के बारे में बात की थी।
अनुराग ने अपने वीडियो में दावा किया था कि उनके परिवार को उनकी इंटरकास्ट शादी से आपत्ति थी। उन्होंने यह भी कहा था कि इस कारण वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन से गुजर रहे थे।
फैंस के बीच चिंता का माहौल
UK07 Rider Anurag Dobhal Accident की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। लाखों फॉलोअर्स वाले अनुराग डोभाल भारत के लोकप्रिय मोटोलॉगर्स में से एक माने जाते हैं।
फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं।
read also: भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप फाइनल से पहले सूर्या का बड़ा बयान, वरुण की फॉर्म पर भरोसा











