मौसम ने ली करवट: 26 से 30 अक्टूबर तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Weather Update Raining Alert | मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस साल मानसून ने देशभर में जमकर बारिश की, लेकिन अब इसकी विदाई के बाद भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है।
पश्चिम भारत
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम भारत में 26 से 30 अक्टूबर तक महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में कई जगह भारी बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
पूर्वी और मध्य भारत
पूर्वी और मध्य भारत में भी 26 से 30 अक्टूबर तक मौसम का असर दिखेगा। ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में रुक-रुककर भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गरजने की संभावना है।
उत्तरपूर्व भारत
उत्तरपूर्वी राज्यों में भी मौसम ने करवट ली है। मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में 26 से 30 अक्टूबर तक कई जगह भारी बारिश का अलर्ट है। कुछ जिलों में हल्की बारिश और बिजली गरजने की संभावना भी जताई गई है।
दक्षिण भारत
दक्षिण भारत में भी मौसम का असर दिखेगा। केरल, कर्नाटक, यनम, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में अगले पांच दिनों तक कई जगह भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।
यह भी पढ़ें…
नहाय खाय से शुरू छठ महापर्व, शनिदेव की पूजा से दूर होंगे कष्ट, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल









