पंचायत चुनाव का संग्राम पंचायत सीजन 4 में इस बार फुलेरा गांव में पंचायत चुनाव की गूंज सुनाई देती है। मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच प्रधानी की लड़ाई जबरदस्त हो जाती है। चुनाव प्रचार में अजीबो-गरीब वादे और नारेबाजी कहानी को और मजेदार बनाते हैं।
सचिव जी और रिंकी का रोमांस सीजन 3 के रोमांटिक मोड़ के बाद अब अभिषेक और रिंकी की लव स्टोरी में नया पड़ाव आता है। दोनों के रिश्ते में करीबियां बढ़ती हैं और फैंस को वो पल भी मिलते हैं जिसका इंतज़ार लंबे समय से था।
किसने चलाई गोली पिछले सीजन में प्रधान जी को किसने गोली मारी, यह सवाल अधूरा था। इस बार खुलासा होता है कि गोली सांसद ने चलाई थी, जो कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ता है।
नए किरदारों की एंट्री भूषण उर्फ बनराकस और विधायक अब और ताकतवर बनकर सामने आते हैं। क्रांति देवी और बनराकस का गठजोड़ गांव की सत्ता हथियाने की कोशिश करता है, जिससे कहानी में टेंशन और ह्यूमर दोनों का जबरदस्त तड़का लगता है।
फैंस की भागीदारी और भविष्य की झलक इस बार फैंस ने www.panchayatvoting.com पर वोटिंग कर रिलीज़ डेट तय की। सीजन 4 का अंत ओपन एंडेड रखा गया है, जिससे सीजन 5 की संभावनाएं भी दिखती हैं।
कहां देखें पंचायत 4? पंचायत सीजन 4 अब स्ट्रीम हो रहा है प्राइम वीडियो पर। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और अन्य सितारे अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को फिर हँसाने और सोचने पर मजबूर कर रहे हैं।