भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, लेकिन पेट्रोल और डीजल कारों के प्रति लोगों का लगाव अब भी कायम है। ऐसे में कई कार प्रेमी अपने गैरेज में एक EV और एक ICE कार रखना पसंद कर रहे हैं। इसी को लेकर हाल ही में ऑटो एक्सपर्ट्स और कार प्रेमियों के बीच चर्चा शुरू हुई कि अगर कुल बजट 50 लाख रुपये हो, तो कौन सी ICE और EV कार का कॉम्बिनेशन सबसे बेहतर रहेगा।
इस चर्चा में लोगों ने अपनी जरूरत, ड्राइविंग स्टाइल और भविष्य की टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग विकल्प सुझाए। कुछ लोगों ने शहर के लिए EV और लंबी यात्रा के लिए ICE कार को बेहतर माना, जबकि कुछ ने पूरी तरह EV-फर्स्ट सोच को प्राथमिकता दी।
50 लाख बजट कार कॉम्बिनेशन में इन विकल्पों की हुई चर्चा
कई ऑटो एक्सपर्ट्स ने अलग-अलग कार कॉम्बिनेशन सुझाए। एक यूजर ने Toyota Innova Hycross और Tata Punch EV को सबसे संतुलित जोड़ी बताया।
उनके अनुसार इनोवा हाईक्रॉस का मजबूत हाइब्रिड इंजन लंबी यात्राओं में बेहतरीन माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है। वहीं टाटा पंच EV शहर में रोजाना उपयोग के लिए शानदार विकल्प मानी गई, क्योंकि इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और अच्छा रेंज ट्रैफिक में काफी मददगार साबित हो सकता है।
फैमिली और लॉन्ग ड्राइव के लिए क्या है बेहतर विकल्प
कुछ लोगों ने फैमिली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Mahindra XUV 7XO और Tata Punch EV का कॉम्बिनेशन सुझाया।
इस राय के अनुसार टाटा पंच EV को शहर में डेली ड्राइव के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि महिंद्रा XUV 7XO लंबी दूरी और परिवार के साथ सफर के लिए बेहतर साबित हो सकती है। बड़े साइज और मजबूत रोड प्रेजेंस की वजह से इसे हर तरह की सड़कों के लिए उपयोगी माना गया।
EV फर्स्ट सोच भी बन रही नई पसंद
कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा बढ़ावा मिलेगा। इसी वजह से उन्होंने EV-फर्स्ट गैरेज बनाने की सलाह दी।
एक यूजर ने Mahindra XEV 9e और Kia Carens Clavis का विकल्प चुना। उनका मानना है कि XEV 9e शानदार रेंज, प्रीमियम फीचर्स और ड्राइविंग अनुभव देती है, जबकि किया कैरेंस बड़ी फैमिली और लंबी यात्राओं के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
एडवेंचर और सिटी ड्राइव का अनोखा कॉम्बिनेशन
कुछ कार प्रेमियों ने एडवेंचर पसंद लोगों के लिए अलग विकल्प भी सुझाए। इसमें Toyota Hilux और Tata Punch EV की जोड़ी को दिलचस्प बताया गया।
हिलक्स को ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर ट्रिप्स के लिए बेहतरीन माना गया, जबकि पंच EV को शहर और ऑफिस आने-जाने के लिए आदर्श विकल्प बताया गया।
भारतीय बाजार में तेजी से बदल रही पसंद
भारत में EV इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से मजबूत हो रहा है। यही कारण है कि अब लोग ICE और EV दोनों का मिश्रण अपने गैरेज में रखना पसंद कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यह ट्रेंड और तेजी से बढ़ सकता है।
read also: रामचंदर राव ने EV चलाकर दिया बड़ा संदेश, ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार











