---Advertisement---

भाजपा उज्जैन ग्रामीण की रणनीतिक बैठक संपन्न, समर्पण दिवस और आगामी अभियानों पर बना रोडमैप

भाजपा उज्जैन ग्रामीण की रणनीतिक बैठक संपन्न, समर्पण दिवस और आगामी अभियानों पर बना रोडमैप
---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण की आगामी कार्ययोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक भाजपा जिला कार्यालय लोकशक्ति भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने की। इस अवसर पर संगठन के वर्तमान अभियानों और भविष्य की रणनीति पर गंभीर मंथन हुआ। जिलाध्यक्ष ने वी.बी.जी. राम.जी. अभियान और केंद्रीय बजट अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

समर्पण दिवस को लेकर संगठनात्मक दिशा

बैठक में 11 फरवरी को भाजपा के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाने की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस दिन प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि, विचार गोष्ठी और स्वेच्छिक समर्पण निधि संग्रहण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर व्याख्यान और संगोष्ठी आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

भाजपा उज्जैन ग्रामीण की रणनीतिक बैठक संपन्न, समर्पण दिवस और आगामी अभियानों पर बना रोडमैप

कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व उपाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक एवं समर्पण निधि अभियान के जिला प्रभारी श्री किशोर मेहता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। वे घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करते हैं और चुनावी अभियानों में पूरी निष्ठा से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सफलता का आधार है।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे उपस्थित

जिला मीडिया प्रभारी श्री गजेंद्र परमार ने जानकारी दी कि बैठक में जिला महामंत्री श्री राकेश यादव, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, जिला पंचायत प्रतिनिधि, नगर पालिका व जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं अभियान समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री श्याम शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष एवं समर्पण निधि अभियान के सह प्रभारी श्री अश्विन डिंडोरकर ने किया।

read also: उज्जैन में 139 दिन तक चलेगा विक्रमोत्सव 2026, चार हजार कलाकार रचेंगे इतिहास

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment