---Advertisement---

Ujjain News: योगेश्वर टेकरी पर फ्रिज ब्लास्ट से मची तबाही, शॉर्ट सर्किट के बाद चार मकान आग की चपेट में

Ujjain News: योगेश्वर टेकरी पर फ्रिज ब्लास्ट से मची तबाही, शॉर्ट सर्किट के बाद चार मकान आग की चपेट में
---Advertisement---

उज्जैन के तवाली थाना क्षेत्र स्थित योगेश्वर टेकरी पर दोपहर बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंद मकान में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण जोरदार ब्लास्ट हो गया। विस्फोट के साथ ही आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते एक मकान से दूसरे और फिर आसपास के चार मकानों तक पहुंच गई। आग की लपटें और धुएं के गुबार देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय सभी घर खाली थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।

फ्रिज में शॉर्ट सर्किट बना आग की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम के समय योगेश्वर टेकरी क्षेत्र के एक मकान में रखे फ्रिज में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे विस्फोट हो गया। ब्लास्ट के तुरंत बाद आग भड़क उठी और पास के मकानों में फैल गई। कुछ ही मिनटों में आग ने चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा तो तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

घर का सारा सामान जलकर राख

पड़ोस में रहने वाली नर्मदा कुमावत ने बताया कि आग की चपेट में आने से उनके घर का टीवी, फ्रिज, सोफा, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। वहीं सीमा ललावत का घर भी आग से प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि वे काम पर गई हुई थीं और उनके पति ने फोन पर आग लगने की सूचना दी। जब वे घर लौटीं, तब तक घर का सारा सामान नष्ट हो चुका था।

संकरे रास्ते बने दमकल के लिए चुनौती

योगेश्वर टेकरी की ऊंचाई और घाटीनुमा संकरे रास्तों के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में भारी परेशानी हुई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ऊपर नहीं चढ़ सकीं, जिसके चलते नीचे से लंबी पाइप लाइन बिछाकर आग तक पानी पहुंचाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक चार मकानों को भारी नुकसान हो चुका था।

जांच में जुटी पुलिस और दमकल टीम

इस हादसे में सबसे अधिक नुकसान गोरेश्वरी तंवर के मकान को हुआ। उन्होंने बताया कि फ्रिज में ब्लास्ट के कारण उनका पूरा घर जल गया। सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में फ्रिज में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी।

read also: Indore News: मकान कुर्की की कार्रवाई के दौरान बैंक कर्मचारी ने खुद को मारी गोली

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment