बडौद/निप्र/जन टाइम्स मोहम्मद आरिफ: बडौद छेड़छाड़ मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नगर की अयोध्या बस्ती की बताई जा रही है, जहां एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया।
बडौद छेड़छाड़ मामला में आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी रूप सिंह बेस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शाहील पिता भय्यू पठान निवासी प्रजापत धर्मशाला के पास, बडौद को हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बडौद छेड़छाड़ मामला के बाद क्षेत्र में लोगों ने भी आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।










