ओप्पो रेनो16 प्रो को आखिरकार आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस नई स्मार्टफोन सीरीज में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन जैसे कई शानदार फीचर्स शामिल किए हैं। लॉन्च के बाद से ही यह फोन टेक मार्केट में तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।
ओप्पो रेनो16 प्रो में मिलेगा 200MP कैमरा
ओप्पो रेनो16 प्रो और Reno16 दोनों स्मार्टफोन्स में समान रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है।
इसके अलावा 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर में बड़ा अंतर
Reno16 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड Reno16 में 6.32 इंच का OLED पैनल मिलता है।
प्रो मॉडल MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि Reno16 में Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया गया है। दोनों फोन हाई परफॉर्मेंस और स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिए डिजाइन किए गए हैं।
बैटरी और चार्जिंग फीचर्स
ओप्पो रेनो16 प्रो में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
वहीं Reno16 में 6700mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। बड़ी बैटरी की वजह से यूजर्स को लंबे समय तक बैकअप मिलने का दावा किया गया है।
प्रीमियम फीचर्स से लैस हैं दोनों फोन
दोनों स्मार्टफोन्स ColorOS 16 पर काम करते हैं। इनमें ड्यूल सिम 5G, Bluetooth 5.4, NFC, IR ब्लास्टर और IP69K रेटिंग जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
हालांकि Reno16 Pro में Wi-Fi 7 सपोर्ट मिलता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल Wi-Fi 6 तक सीमित है।
कीमत और बिक्री की जानकारी
Oppo Reno16 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 660 डॉलर रखी गई है। वहीं Reno16 की शुरुआती कीमत करीब 515 डॉलर से शुरू होती है।
दोनों स्मार्टफोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और इनकी बिक्री 29 मई से शुरू होगी।
read also: AI नौकरी संकट के बीच सुंदर पिचाई पर बढ़ा दबाव, छात्रों के गुस्से ने टेक कंपनियों की बढ़ाई चिंता










