राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ने रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में ऐसी कमाई कर ली है, जिसने मराठी सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और सिनेमाघरों में इसकी मजबूत पकड़ बनी हुई है।
राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर बनी रिकॉर्ड मशीन
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन करीब 4.9 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। खास बात यह है कि यह फिल्म अब मराठी सिनेमा की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
रितेश देशमुख की फिल्म को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी को बड़े स्तर पर दिखाया गया है। रितेश देशमुख ने अभिनय के साथ निर्देशन भी संभाला है। दर्शक फिल्म के भव्य सेट, दमदार डायलॉग और ऐतिहासिक दृश्यों की खूब तारीफ कर रहे हैं। महाराष्ट्र के अलावा हिंदी बेल्ट में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
पांच दिनों में पार किया बड़ा आंकड़ा
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग ली थी और वीकेंड में लगातार मजबूत कमाई की। सोमवार और मंगलवार को भी फिल्म की पकड़ बनी रही। पांचवें दिन मराठी वर्जन ने करीब 3.35 करोड़ रुपये कमाए, जबकि हिंदी वर्जन से भी अच्छी कमाई देखने को मिली।
मराठी सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि
विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ‘सैराट’, ‘बैपन भारी देवा’ और ‘वेड’ जैसी फिल्मों के बाद अब ‘राजा शिवाजी’ भी मराठी इंडस्ट्री की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है। यदि यही रफ्तार जारी रही तो फिल्म जल्द ही नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।










